
स्वतंत्रता दिवस पर SSB ने फन रिपब्लिक मॉल में आयोजित की देशभक्ति संध्या
लखनऊ, 17 अगस्त: स्वतंत्रता दिवस की 79वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल (SSB), लखनऊ ने फन रिपब्लिक मॉल में देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ उप-महानिरीक्षक (चिकित्सा) डॉ. एन.के. प्रसाद ने किया।इस अवसर पर कमांडेंट विकास कुमार, कमांडेंट (संचार) बपी दास, उप-कमांडेंट राजकुमार, सहायक कमांडेंट सुनील कुमार सहित SSB के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। फन रिपब्लिक मॉल के महाप्रबंधक अश्विनी सिंह, ईशान, अकबर समेत बड़ी संख्या में नागरिकों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।कार्यक्रम के दौरान SSB जैज़ बैंड ने देशभक्ति और बॉलीवुड गीतों की प्रस्तुति से वातावरण को उत्साह और जोश से भर दिया। हर ओर “हिंदुस्तान – हिंदुस्तान” के जयघोष गूंज उठे। संध्या का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।यह आयोजन 14 से 17 अगस्त तक चला। 14 अगस्त को आर्मी-स्टाइल ऑब्स्टेकल सेटअप का उद्घाटन हुआ, 15 अगस्त को लाइव देशभक्ति नृत्य और संगीत प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया और 17 अगस्त को बच्चों और युवाओं के लिए क्विज़ व इंटरएक्टिव गतिविधियाँ आयोजित की गईं।फन रिपब्लिक मॉल के महाप्रबंधक अश्विनी सिंह ने कहा कि यह उत्सव सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करने और लखनऊवासियों में गर्व की भावना जगाने का अवसर बना। चार दिवसीय आयोजन ने हर उम्र के आगंतुकों को अविस्मरणीय अनुभव प्रदान किया।
