diwali horizontal

केशव प्रसाद मौर्य ने द यूथ फोटो जर्नलिस्ट एसोसिएशन की चार दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन किया

0 56

केशव प्रसाद मौर्य ने द यूथ फोटो जर्नलिस्ट एसोसिएशन की चार दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन किया

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने द यूथ फोटो जर्नलिस्ट एसोसिएशन द्वारा कलास्रोत, अलीगंज लखनऊ में आयोजित चार दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का सोमवार को शुभारंभ किया और अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि फोटोग्राफी केवल तस्वीर खींचने की कला नहीं है, बल्कि यह समाज का आईना है। एक तस्वीर हजार शब्दों से ज्यादा गहरी बातें बयान कर सकती है।श्री मौर्य ने कहा कि फोटो पत्रकारिता लोकतंत्र की आत्मा है, जो सच्चाई को जन-जन तक पहुँचाती है। पत्रकार केवल कैमरे से तस्वीर नहीं उतारते, बल्कि समय की नब्ज़ को पकड़ते हैं, समाज की कहानियाँ बयान करते हैं और इतिहास को जीवंत कर देते हैं। उन्होंने द यूथ फोटो जर्नलिस्ट एसोसिएशन को इस प्रेरणादायी प्रदर्शनी के आयोजन के लिए बधाई दी।उप मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रदर्शनी न केवल कला का उत्सव है, बल्कि यह हमारी जिम्मेदारी का भी स्मरण कराती है। फोटोग्राफर और पत्रकार समाज की आँखें और कान होते हैं। वे जो देखते हैं, वही आने वाली पीढ़ियों को सत्य और प्रेरणा का संदेश देता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस चार दिवसीय प्रदर्शनी के माध्यम से समाज को सकारात्मक दिशा देने वाले संदेश निकलकर आएंगे और युवा फोटो पत्रकारिता को नई ऊर्जा देंगे।
केशव प्रसाद मौर्य ने यह भी कहा कि युवा फोटो पत्रकारउत्तर प्रदेश ही नहीं, पूरे देश का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से रचनात्मक पत्रकारिता, कला और संस्कृति के प्रोत्साहन के प्रति पूर्ण प्रतिबद्धता व्यक्त की और कहा कि सरकार द्वारा ऐसे आयोजनों को निरंतर बढ़ावा दिया जाएगा।

    

Leave A Reply

Your email address will not be published.