diwali horizontal

खाद संकट पर आम आदमी पार्टी का 23 अगस्त को प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन

0 79

खाद संकट पर आम आदमी पार्टी का 23 अगस्त को प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन

लखनऊ: प्रदेश में खाद की किल्लत को लेकर किसानों की नाराजगी बढ़ती जा रही है। आम आदमी पार्टी ने इस गंभीर मसले पर शनिवार, 23 अगस्त को प्रदेशभर के सभी तहसील मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन करने की घोषणा की है।पार्टी के सांसद एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने ट्वीट कर सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि खेती का मौसम चल रहा है और किसानों को खाद उपलब्ध न कराना सीधा उनकी आजीविका पर प्रहार है। योगी सरकार की लापरवाही ने किसानों की कमर तोड़ दी है।प्रदेश मुख्य प्रवक्ता वंशराज दुबे ने कहा कि संजय सिंह के निर्देश पर यह आंदोलन प्रदेश के हर तहसील मुख्यालय पर आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि अन्नदाता खाद जैसी बुनियादी सुविधा के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं, जबकि सरकार बड़े उद्योगपतियों को लाभ पहुँचाने में व्यस्त है।दुबे ने बताया कि 23 अगस्त को होने वाले इस विरोध प्रदर्शन में हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और किसान शामिल होंगे। पार्टी ने मांग की है कि किसानों को तुरंत पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराया जाए, खाद वितरण में हो रहे भ्रष्टाचार और कालाबाज़ारी पर सख्त कार्रवाई हो तथा व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए। साथ ही खेती के मौसम को देखते हुए किसानों को राहत देने के लिए विशेष सहायता पैकेज घोषित करने की भी मांग उठाई गई है।आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया कि योगी सरकार की प्राथमिकता केवल उद्योगपति हैं, जबकि अन्नदाता की अनदेखी की जा रही है। पार्टी का कहना है कि किसानों के हितों की रक्षा और खाद संकट से राहत दिलाने के लिए तत्काल ठोस कदम उठाए जाएं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.