diwali horizontal

लखनऊ में पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार, 9 मोटरसाइकिलें बरामद

0 63

लखनऊ में पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार, 9 मोटरसाइकिलें बरामद

लखनऊ, 24 अगस्त: पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ की दक्षिणी जोन सर्विलांस टीम और थाना मोहनलालगंज पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल चोरी करने वाले एक सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नौ चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।पुलिस आयुक्त अमरेन्द्र सिंह सेंगर के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों के विरुद्ध अभियान के अंतर्गत यह कार्रवाई की गई। डीसीपी दक्षिणी निपुण अग्रवाल के पर्यवेक्षण, एडीसीपी रल्लापल्ली बसंथ कुमार और एसीपी मोहनलालगंज रजनीश वर्मा के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक डी.के. सिंह और उनकी टीम ने सर्विलांस यूनिट की मदद से आरोपियों को धर दबोचा।पुलिस के अनुसार 24 अगस्त की रात चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि तीन संदिग्ध व्यक्ति चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ घूम रहे हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया। उनकी निशानदेही पर कुल नौ चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं।गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अभिषेक रावत उर्फ भोदू गुर्जर निवासी बाराबंकी, आरजू खान निवासी बाराबंकी व हाल निवासी चिनहट लखनऊ और इश्तियाक निवासी बलरामपुर व हाल निवासी इंदिरानगर लखनऊ के रूप में हुई। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे लखनऊ शहर, बाराबंकी और आसपास के जिलों के भीड़भाड़ वाले स्थानों जैसे बाजार, मंदिर और स्कूलों के बाहर खड़ी मोटरसाइकिलों को निशाना बनाते थे। ये लोग पहले रेकी करते थे और मौका पाते ही कुछ सेकंड में लॉक तोड़कर मोटरसाइकिल चुरा लेते थे। चोरी की गई गाड़ियों को ये सुनसान जगहों पर छिपाते और बाद में खरीदार मिलने पर नंबर प्लेट बदलकर बेच देते थे। चोरी की मोटरसाइकिलों का इस्तेमाल वे लूट जैसी वारदातों में भी करते थे ताकि आसानी से ट्रेस न हो सके।गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से बरामद मोटरसाइकिलों में स्प्लेंडर प्लस, स्प्लेंडर प्रो, सुपर स्प्लेंडर और होंडा साइन जैसे वाहन शामिल हैं। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपियों के खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। आरजू खान और अभिषेक रावत पर लखनऊ और बाराबंकी में डकैती, चोरी, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट जैसे संगीन मामले दर्ज हैं, जबकि इश्तियाक का भी मोहनलालगंज थाने में आपराधिक इतिहास सामने आया है।पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर मोहनलालगंज थाने में धारा 317(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मुकदमा दर्ज किया है और उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.