
भाजपा छोड़कर कई प्रमुख नेता समाजवादी पार्टी में शामिल, 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
भाजपा छोड़कर कई प्रमुख नेता समाजवादी पार्टी में शामिल, 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
लखनऊ, 24 अगस्त: समाजवादी पार्टी की नीतियों और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में विश्वास जताते हुए आज राजधानी लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में भाजपा समेत अन्य दलों के कई प्रमुख नेताओं और गणमान्य व्यक्तियों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। यह सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम मुखिया गुर्जर के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।सदस्यता लेने वालों में मेरठ की मेयर पद की पूर्व प्रत्याशी दीपू मनोठिया बाल्मीकि, विपिन मनोठिया, अमित प्रधान जाटव, विनीत मनोठिया और उमेश भारद्वाज शामिल हैं, जिन्होंने भाजपा से नाता तोड़कर समाजवादी पार्टी का दामन थामा। इसके अलावा हैदराबाद (तेलंगाना) से निर्मल गोयल, मीरापुर मुजफ्फरनगर के पूर्व प्रधानाचार्य समुद्र सेन जाटव, मुजफ्फरनगर के ही संजीव जाटव और अर्पित जाटव, साथ ही हसनपुर (अमरोहा) के निगम प्रधान ने भी समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।इस अवसर पर सभी नए साथियों ने आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की जीत सुनिश्चित करने और अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए हर संभव प्रयास करने का संकल्प लिया।अखिलेश यादव ने पार्टी में शामिल हुए नए सदस्यों का स्वागत करते हुए विश्वास जताया कि इनके आने से समाजवादी पार्टी को नई मजबूती और ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी लगातार व्यापक समर्थन प्राप्त कर रही है और आने वाले समय में यह समर्थन भाजपा विरोधी लहर को और मजबूत करेगा।
