diwali horizontal

समाजवादी पार्टी मुख्यालय में योगासन चैम्पियन नीतू सिंह से मिलीं अखिलेश यादव

0 115

समाजवादी पार्टी मुख्यालय में योगासन चैम्पियन नीतू सिंह से मिलीं अखिलेश यादव

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव से आज पार्टी मुख्यालय लखनऊ में फतेहपुर की योगासन चैम्पियन नीतू सिंह ने मुलाकात की। इस अवसर पर नीतू सिंह अपने पिता श्री जितेन्द्र सिंह के साथ उपस्थित रहीं। श्री अखिलेश यादव ने नीतू सिंह के उज्जवल भविष्य की कामना की और उन्हें सफलता के लिए शुभकामनाएँ दी। इस दौरान विख्यात कमेडियन श्री राजीव निगम भी मौजूद रहे।नीतू सिंह ने छठी एशियन योगासन स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप, पिजौरा (यूएई) में प्रथम स्थान प्राप्त कर 16 देशों के प्रतिभागियों को हराकर भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा वे अन्य प्रतियोगिताओं में चार बार राज्य स्तर पर गोल्ड मेडल भी जीत चुकी हैं।इस मौके पर नीतू सिंह ने बताया कि उन्होंने यह सफलता पूरी मेहनत और लगन से हासिल की है। उन्हें श्री सुशील पटेल, बिंदकी और डॉ. दुर्गेश कुमार से प्रोत्साहन मिला, जिन्होंने उनके योगासन के सफर को प्रेरणादायक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.