diwali horizontal

इज़राइल और हमास के बीच बंधक डील (hostage deal) की संभावना मौजूद है

0 74

इज़राइल और हमास के बीच बंधक डील (hostage deal) की संभावना मौजूद है

Hamas Israel Conflict:इज़राइल और हमास के बीच लंबे समय से जारी संघर्ष के बीच एक नई कूटनीतिक हलचल देखने को मिली है। इज़राइली सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल एयाल ज़मीर ने पहली बार सार्वजनिक रूप से यह स्वीकार किया है कि हमास के साथ एक बंधक डील (hostage deal) की संभावना मौजूद है और उन्होंने सरकार से अपील की है कि इस अवसर को गंवाया न जाए।

ज़मीर ने कहा, “हमने ऐसे हालात बना दिए हैं जिनमें एक सौदा संभव है। यह डील अब मेज़ पर है और इसे स्वीकार किया जाना चाहिए।” उनका यह बयान इज़राइली जनता और राजनीतिक नेतृत्व के बीच जारी बहस को और गहरा कर रहा है, खासकर ऐसे समय में जब दर्जनों इज़राइली नागरिक अब भी हमास की कैद में हैं और परिवार लगातार उनकी सुरक्षित वापसी की मांग कर रहे हैं।

 

हालांकि, प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का रुख सेना प्रमुख से मेल नहीं खाता। नेतन्याहू ने एक बार फिर स्पष्ट किया कि इज़राइल की रणनीति सिर्फ एक समझौते से नहीं, बल्कि हमास की पूरी सैन्य और राजनीतिक शक्ति के खात्मे से जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि “यह लड़ाई तब तक खत्म नहीं होगी जब तक हम अपने सभी रणनीतिक लक्ष्यों को हासिल नहीं कर लेते — जिसमें हर बंधक की सुरक्षित वापसी और हमास के पूरी तरह सफाए की गारंटी शामिल है।” नेतन्याहू का यह स्टैंड साफ तौर पर संकेत देता है कि वे अभी किसी अस्थायी डील के पक्ष में नहीं हैं, और युद्ध को अंत तक ले जाना चाहते हैं।

 

इस विरोधाभासी दृष्टिकोण से यह स्पष्ट हो गया है कि इज़राइल के सैन्य नेतृत्व और राजनीतिक नेतृत्व के बीच रणनीति और प्राथमिकताओं को लेकर मतभेद गहराते जा रहे हैं। एक तरफ सेना युद्ध से थकी हुई दिख रही है और अब एक व्यावहारिक समाधान की ओर बढ़ना चाहती है, वहीं नेतन्याहू सरकार “पूर्ण विजय” के बिना पीछे हटने को तैयार नहीं है। विश्लेषकों का मानना है कि यह टकराव आने वाले दिनों में और खुलकर सामने आ सकता है — जिससे इज़राइली आंतरिक राजनीति, जनता का मूड और अंतरराष्ट्रीय दबाव भी निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.