diwali horizontal

भारत की ओर से सतलुज और ब्यास नदियों में छोड़े गए अतिरिक्त पानी से पाकिस्तान में भारी बाढ़ से त्राहिमाम

0 105

भारत की ओर से सतलुज और ब्यास नदियों में छोड़े गए अतिरिक्त पानी से पाकिस्तान में भारी बाढ़ से त्राहिमाम !

भारत की ओर से सतलुज और ब्यास नदियों में छोड़े गए अतिरिक्त पानी का असर अब पाकिस्तान में दिखाई देने लगा है। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में हालात गंभीर हो गए हैं। कई जिले बाढ़ की चपेट में आ गए हैं और दर्जनों गांव जलमग्न हो चुके हैं।

पानी का स्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे पाकिस्तान प्रशासन में हड़कंप मच गया है। राहत और बचाव कार्यों के लिए सेना को तैनात कर दिया गया है। पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर की निगरानी में बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, खासकर कसूर, ओकारा, वहारी, बहावलनगर और लोधरां जैसे इलाकों में हालात बेहद खराब हैं। हजारों लोग अपने घर छोड़ने को मजबूर हो गए हैं और प्रशासन अस्थायी राहत शिविरों की व्यवस्था कर रहा है।

भारत की ओर से यह पानी अंतरराष्ट्रीय संधियों के तहत छोड़ा गया है, लेकिन अचानक आए अतिरिक्त बहाव ने पाकिस्तान को अलर्ट मोड में ला दिया है। पाकिस्तानी अधिकारी अब तटवर्ती क्षेत्रों में लोगों को खाली कराने में जुटे हैं।

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में और बारिश की आशंका जताई है, जिससे स्थिति और बिगड़ सकती है। सेना, NDRF जैसी एजेंसियां राहत कार्यों में जुटी हैं, लेकिन पानी का दबाव इतना अधिक है कि हालात काबू में लाना चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.