
वजीरगंज पुलिस ने फरार चल रहे वारंट अभियुक्त अक्षय वाजपेई को किया गिरफ्तार
लखनऊ: थाना वजीरगंज पुलिस ने 1 सितंबर 2025 को फरार चल रहे वारंट अभियुक्त अक्षय वाजपेई को गिरफ्तार किया। अभियुक्त को माननीय न्यायालय से निर्गत एनबीडब्ल्यू वारंट के तहत गिरफ्तार किया गया।जानकारी के अनुसार, दिनांक 31 जुलाई 2025 को न्यायालय ने वाद संख्या 41867/2022, अ0सं0 148/20, धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत एनबीडब्ल्यू वारंट जारी किया था। इसके बाद अभियुक्त अक्षय वाजपेई लगातार फरार रहा। थाना वजीरगंज पुलिस टीम ने न्यायालय के आदेश के अनुरूप उसे घर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।अभियुक्त अक्षय वाजपेई की उम्र 36 वर्ष है और वह ताजीखाना, मशकगंज, थाना वजीरगंज, लखनऊ का निवासी है। अभियुक्त पर आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मामला पंजीकृत है।गिरफ्तारी में थाना वजीरगंज की पुलिस टीम के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार त्रिपाठी, उपनिरीक्षक सत्येन्द्र प्रताप सिंह (चौकी प्रभारी पाण्डेयगंज) और कांस्टेबल योगेश कुमार शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि वारंट अभियुक्त की गिरफ्तारी से संबंधित सभी कानूनी कार्रवाई जारी है।
