diwali horizontal

मोहनलालगंज पुलिस ने फर्जी दस्तावेज बनाकर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

0 72

मोहनलालगंज पुलिस ने फर्जी दस्तावेज बनाकर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

लखनऊ: मोहनलालगंज पुलिस ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी करने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह मामला भूमि धोखाधड़ी का है, जिसमें फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से एक व्यक्ति की संपत्ति को अन्य के नाम पर पंजीकृत कराने का प्रयास किया गया था।जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता राजकुमार वर्मा और उनकी पत्नी मंजू वर्मा की कृषि योग्य भूमि ग्राम भदेसुवा, तहसील मोहनलालगंज में संयुक्त स्वामित्व में थी। उन्होंने बताया कि दिनांक 30 जुलाई 2009 और 7 अगस्त 2009 को उक्त भूमि का क्रय विक्रय विलेख उनके और श्रीमती मंजू वर्मा के नाम पंजीकृत किया गया था। इसके बावजूद दिनांक 9 नवंबर 2022 और 29 सितंबर 2023 को फर्जी व्यक्ति खड़ा कर कूटरचित दस्तावेज बनाकर उनकी संपत्ति को अन्य व्यक्तियों के नाम पंजीकृत करा दिया गया।थाना मोहनलालगंज में मामले के आधार पर मु0अ0स0 458/24 धारा 419/420/467/468/471/120बी भादवि पंजीकृत किया गया। पुलिस ने आरोपी राजकुमार मिश्र को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा था। उसी मामले में भूमि खरीदने वाले आरोपी वसी अहमद सिद्दीकी (38 वर्ष) को आज किसान पथ, मोहनलालगंज से गिरफ्तार किया गया और न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। शेष अभियुक्तों की तलाश जारी है।थाना मोहनलालगंज पुलिस टीम की यह कार्रवाई स्थानीय स्तर पर कानून व्यवस्था और न्याय के लिए अहम मानी जा रही है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.