diwali horizontal

अखिलेश यादव से बुनकर समाज के प्रतिनिधियों ने की भेंट, 2027 में मुख्यमंत्री बनाने का जताया संकल्प

0 103

अखिलेश यादव से बुनकर समाज के प्रतिनिधियों ने की भेंट, 2027 में मुख्यमंत्री बनाने का जताया संकल्प

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मंगलवार को बुनकर समाज और राईन समाज के प्रतिनिधियों ने भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। प्रतिनिधिमंडल में हाजी उसामा अंसारी, अध्यक्ष बुनकर मोमिन अंसार एसोसिएशन बाराबंकी, शोएब सिद्दीकी, हारून राईन, अध्यक्ष राईन समाज तथा मोहम्मद वसीम सिद्दीकी, जिला सचिव समाजवादी पार्टी बाराबंकी शामिल रहे।बुनकर समाज के प्रतिनिधियों ने आभार जताते हुए कहा कि समाजवादी सरकार में उन्हें फ्लैट रेट पर विद्युत व्यवस्था का लाभ मिलता था। उस समय बिजली सस्ती होने के साथ ही निर्बाध रूप से मिलती थी, जबकि भाजपा सरकार में बिजली महंगी हो गई है और नियमित भी उपलब्ध नहीं हो पाती। उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार ने बुनकरों के लिए विशेष बाजारों की स्थापना की थी। लखनऊ में अवध शिल्पग्राम और अवध बाजार तैयार किए गए थे, ताकि उद्यमियों के उत्पादों का विक्रय आसानी से हो सके। प्रतिनिधियों ने यह भी स्पष्ट किया कि बुनकर समाज 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए संकल्पित है।अखिलेश यादव ने सम्मान स्वीकार करते हुए कहा कि बुनकर और राईन समाज पीडीए का अभिन्न हिस्सा हैं। वे बुनकरों की समस्याओं से पूरी तरह अवगत हैं। उन्होंने कहा कि बुनकरों को न्यूनतम ब्याज पर ऋण की सुविधा मिलनी चाहिए और पावरलूम के लिए सस्ती तथा समय पर बिजली उपलब्ध कराई जानी चाहिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.