diwali horizontal

आरेडिका ने सितंबर महीने में नया कीर्तिमान स्थापित किया

0 205

अप्रैल से सितंबर तक कुल 601 कोचों का उत्पादन

रायबरेली : आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना ने सितंबर में 184 कोच बना कर नया कीर्तिमान स्थापित किया। आरेडिका भारतीय रेलवे का नई उत्पादन इकाई है। जो अपनी नवीन रणनीतियों को लागू करके नित्य उच्चतम लक्ष्य को प्राप्त करते हुये विकास के पथ पर अग्रसर है। महाप्रबंधक विनय मोहन श्रीवास्तव के कुशल नेतृत्व तथा प्रबंधन के दृढ़ विश्वास, धैर्य, दृढ़ संकल्प और साहस से संभव हुआ है

कोविड-19 वैश्विक महामारी से प्रभावित होने के बावजूद आरेडिका द्वारा नया किर्तिमान बनाया गया है। आरेडिका द्वारा विगत वर्षों के सितंबर माह में अब तक किए गए कोचो का उत्पादन क्रमशः2016 में 45, 2017 में 47, 2018 में 135, 2019 में 158 कोच और वर्तमान वर्ष के सितंबर माह में 184 कोचों का उत्पादन किया गया है। आरेडिका द्वरा अब तक माह सितंबर में जो कोच उत्पादन किया गया है। उसकी अपेक्षा वर्तमान वर्ष के सितंबर माह का कोचों का उत्पादन सर्वाधिक रहा। कोविड-19 के चलते वर्तमन वित्तीय वर्ष में उत्पादन कार्य प्रभावित हाने के बावजूद आरेडिका द्वरा माह अप्रैल से सितंबर तक कुल 601 कोचों का उत्पादन किया जा चुका है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.