diwali horizontal

आर के चौधरी हॉस्पिटल में फिर से प्रसूता की नॉर्मल डिलीवरी के बाद हुई मौत जन्म के बाद ही नवजात बालिका हुई अनाथ!

0 102

आर के चौधरी हॉस्पिटल में फिर से प्रसूता की नॉर्मल डिलीवरी के बाद हुई मौत जन्म के बाद ही नवजात बालिका हुई अनाथ!

बिग ब्रेकिंग बछरावां रायबरेली: अंकुर चौधरी रिपोर्टर 

आर के चौधरी हॉस्पिटल में फिर से प्रसूता की नॉर्मल डिलीवरी के बाद हुई मौत जन्म के बाद ही नवजात बालिका हुई अनाथ

प्राप्त जानकारी के अनुसार निशा देवी पत्नी नरेंद्र कुमार उम्र 26 वर्ष निवासी बल्दी खेड़ा खानपुर सेंहगो जनपद रायबरेली के पति नरेंद्र कुमार ने बीते 3 सितंबर को अपनी पत्नी को डिलीवरी के लिए बछरावां के आर के चौधरी अस्पताल में भर्ती कराया। रात में नॉर्मल डिलीवरी हुई

और गलत उपचार के कारण प्रसूता की 4 सितंबर की सुबह लगभग 8:30 बजे दर्दनाक मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों ने हंगामा काटा और लखनऊ प्रयागराज राजमार्ग को जाम कर दिया। जिसको लेकर प्रशासन मुस्तैद रहा जाम खुलवाने की मसक्कत करता रहा।

पति नारेंद्र ने आर के चौधरी हॉस्पिटल पर गंभीर आरोप लगाते हुए कि उनकी पत्नी को आयोग्य डॉक्टर ने जबरदस्ती डिलीवरी कराई है लापरवाही के कारण ही उनकी पत्नी की मौत हुई है। जब तक अस्पताल बंद नहीं होगा तब तक वह लोग प्रदर्शन करते रहेंगे। अभी इसी अस्पताल में बीते 18 अगस्त को एक महिला की मौत हो गई थी गलत उपचार के कारण ही एक प्रसूता की मौत हुई थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.