
स्वामी विवेकानंद युवा सशक्क्तीकरण एवं तकनीकी शिक्षा के तहत टैबलेट वितरण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
(बछरावां रायबरेली: अंकुर चौधरी रिपोर्टर)
जैसा कि आप सब जानते हैं कि सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश में स्नातक,परस्नातक एवम तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर रहे युवाओं को स्मार्ट फोन एवम टैबलेट फोन प्रदान कर शिक्षा के अधुनिकी करण को बढ़ावा दे रहे है। उत्तर प्रदेश टैबलेट योजना का सुभारम्भ उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्य नाथ ने 19 अगस्त 2021 को किया था।जिस योजना से आज श्री जालपा सिंह महाविद्यालय पुनः लाभान्वित हुआ।श्री जालपा सिंह महाविद्यालय के प्रबंधक शशांक प्रताप सिंह,उपाध्यक्ष रोहित प्रताप सिंह शिक्षा के क्षेत्र में नवीन पद्धति के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र के छात्र/छात्राओं को उत्तम एवम गुणवत्ता परक शिक्षा के लिए कटिबद्ध है।जैसे शिक्षा के उन्नयन की बीच बीच में गोष्ठियां करना एवम खेल कूद की प्रतियोगिताएं करवाना आदि।जैसा कि स्मार्ट फोन वितरण समारोह में प्रबंधक शशांक प्रताप सिंह ने बड़े ही सुचिता पूर्ण ढंग से कराने का काम किया।वहीं उपाध्यक्ष रोहित प्रताप सिंह ने स्वयं बैठकर सभी बच्चों को टैबलेट वितरण कराने का काम किया।इस प्रकार सभी बच्चों ने टैबलेट प्राप्त किया और उनके चेहरे खिल उठे।कार्यक्रम समापन के उपरांत सभी छात्र /छात्राओं के बीच उपस्थित उपाध्यक्ष एवं संरक्षक ने संवाद कर महाविद्यालय की गतिविधियों से रूबरू हुए और उन्होंने शिक्षण संस्थान को श्रेष्ठ से श्रेष्ठतम बनाने के लिए संकल्पित भावों को ज्ञापित किया।इस मौके पर महाविद्यालय के स्टाफ में उपस्थित HOD सुधांशु सिंह, राजेंद्र वर्मा,निर्भय सिंह,आदर्श सिंह,रुद्रेश गुप्ता,सुमित तिवारी,साधना सिंह, प्रीती, कुलदीप यादव,आशीष कुमार,रामखेलावन आदि उपस्थित रहे।