
लखनऊ की तरक्की के लिए एक नया कदम : वफ़ा अब्बास
Wafa Abbas News:आज पानीपत में देश की प्रतिष्ठित कंपनी Laborate Pharmaceuticals India Ltd. के चेयरमैन अजय भाटिया जी से मुलाक़ात कर Ambar Packagers Pvt. Ltd., Lucknow की ओर से एक अहम समझौता किया। इस समझौते के तहत हमारी कंपनी अब लेबरट फार्मास्यूटिकल्स के लिए प्रिंटिंग और पैकेजिंग सेवाएँ प्रदान करेगी।
इस मौके पर Indian Industries Chamber of Trust के सेक्रेट्री और हमारे सम्मानित साथी सैयद रिजवान मुस्तफ़ा भी मौजूद रहे।
यह साझेदारी न सिर्फ कारोबार की दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि मेरे लिए सबसे बड़ी खुशी यह है कि इससे लखनऊ और आसपास के युवाओं को नए रोज़गार के अवसर मिलेंगे और हमारे शहर की औद्योगिक तरक्की को नई रफ़्तार मिलेगी।
वफ़ा अब्बास का हमेशा से मानना है कि –
कारोबार सिर्फ़ मुनाफ़े के लिए नहीं, बल्कि समाज और अपने शहर की तरक्की के लिए भी होना चाहिए।
वफ़ा अब्बास यक़ीन दिलाते हैं कि यह समझौता आने वाले समय में माननीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी की संसदीय सीट लखनऊ को औद्योगिक क्षेत्र में नई पहचान दिलाएगा।
आप सबकी दुआओं और सहयोग की ज़रूरत हमेशा बनी रहेगी
वफ़ा अब्बास