diwali horizontal

रील बनाने के लिए रेलवे ट्रैक पर लेट गया युवक।

0 141

रील बनाने के लिए रेलवे ट्रैक पर लेट गया युवक।

Railway Track Viral News: सोशल मीडिया चंद लाइक्स, व्यूज़ और कमेंट्स बटोरने के लालच में लोग आजकल अपनी जिंदगी से खिलवाड़ करने लगे हैं। ऐसा ही एक ताजा मामला सामने आया है जिसका वीडियो एक्स पर खूब वायरल हो रहा है।

वीडियो में शख्स अपनी जान से खिलवाड़ करते हुए ट्रेन के आने से पहले जानबूझकर रेलवे ट्रैक पर लेट जाता है। इतना ही नहीं इसके बाद वो ट्रेन के जाते समय भी नहीं भागता बल्कि लेटा रहता है। ये वीडियो देखने के बाद यूजर्स के रोंगटे खड़े हो गए। हालांकि, शख्स के इस पागलपन पर लोगों ने अलग—अलग तरह से प्रतिक्रिया दी है।

 

एक्स पर वायरल हो रहा वीडियो

 

सोशल मीडिया मंच एक्स पर @SaffronSunanda नामक हैंडल से इस वीडियो को शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है— ‘ऐसे रील क्रिएटर्स को जेल होनी चाहिए। ये जोकर अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं और दूसरों को भी ऐसा करने के लिए उकसा रहे हैं। बेवकूफ़ी है मैक्स!’ वीडियो में आप स्पष्ट तौर पर देख सकते हैं कि, शख्स पहले घुटनों के बल रेलवे ट्रैक पर बैठता और ट्रेन के आने का इंतजार करता है और जैसे ही ट्रेन आती है ठीक उससे एक सेकंड पहले वो ट्रैक पर लेट जाता है। इसके बाद ट्रेन उसके ऊपर से गुजरने लगती है। ट्रेन के गुजर जाने के बाद शख्स खड़ा होता है और चिल्लाकर झूठी बहादुरी का प्रदर्शन करते हुए दिखता है। गनीमत है इस दौरान उसे किसी भी प्रकार की कोई क्षति नहीं पहुंची और बाल—बाल उसकी जान बच गई। दावा किया जा रहा है कि, ये वीडियो ओडिशा के किसी क्षेत्र का है मगर इंडिया टीवी ऐसे किसी दावे की पुष्टि नहीं करता है।

यूजर्स ने दी कड़ी प्रतिक्रिया:

 

इस वीडियो को एक्स पर 6 लाख 29 हजार से भी ज्यादा लोगों ने देखा है और शख्स को फटकार लगाई है। इस पर एक यूजर ने लिखा कि, ‘बिल्कुल! ऐसे बेपरवाह स्टंट कंटेंट नहीं हैं, ये टाइम बम हैं। अपनी जान जोखिम में डालना एक बात है, लेकिन दूसरों को प्रभावित करने के लिए इसे ग्लैमराइज़ करना अपराध है। सख्त कार्रवाई और जेल ही एकमात्र निवारक हैं।’ दूसरे यूजर ने लिखा कि, ‘यह एक आपराधिक कृत्य है और उस पर मुकदमा चलाया जाना चाहिए। भगवान न करे कि बच्चे भी इससे प्रभावित होकर ऐसा करने की कोशिश करने लगें।’ तीसरे यूजर ने लिखा कि, ‘वह ध्यान आकर्षित करने के लिए जोखिम उठाता है; यदि वह असफल होता है, तो उसे स्वर्ग में परमेश्वर के न्यायालय में न्याय का सामना करना पड़ेगा।’ एक अन्य यूजर ने तो यहां तक लिख दिया कि, ‘पहले जैसा ट्रेन का वह जरूरी है.. जहां खुला टॉयलेट हुआ करता था और सब अलग ट्रैक पे गिरता था…!’ इसके अतिरिक्त कई लोगों ने शख्स की गिरफ्तारी की मांग भी की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.