diwali horizontal

लखनऊ नगर निगम सदन की बैठक में पार्षदों का भारी हंगामा!

0 61

लखनऊ नगर निगम सदन की बैठक में पार्षदों का भारी हंगामा!

Lucknow Nagar Nigam:लखनऊ नगर निगम मुख्यालय में सदन का आयोजन किया जा रहा है। सदन के शुरुआत से ही पार्षद सभी वार्डों में 40-40 लाख रुपए देने की मांग उठा रहे हैं। इसको लेकर पार्षदों-मेयर में बहस जारी है। भाजपा से इस्तीफा दे चुके पार्षद मुकेश सिंह मोंटी और मेयर में जबरदस्त हॉट टॉक हुई है। मेयर ने कहा- बदतमीजी से बात मत करिए।

इसके मोंटी बाद अपनी बात कहकर सदन को छोड़कर चले गए। भाजपा पार्षद रंजीत सिंह धरने पर बैठ गए। इससे सदन कुछ देर के लिए स्थगित रहा।

भाजपा पार्षद गिरीश गुप्ता ने कहा- इसके पहले सदन के पहले ही प्रश्नों का उत्तर मिल जाता था। आज ऐसा हुआ कि सदन से पहले प्रश्न का उत्तर नहीं मिला। सपा पार्षद सुरेन्द्र वाल्मीकि ने कहा- उत्तर नहीं मिलने से पार्षद क्रॉस क्वेश्चन नहीं कर पा रहे हैं।

कांग्रेस पार्षद मुकेश सिंह चौहान ने लेबरों-सफाई कर्मियों को मिलने वाली वेतन का मुद्दा उठाया। भाजपा पार्षद मुन्ना मिश्रा ने कहा- यह मुद्दा सदन में पहले से है। इसपर कांग्रेस नेता दल ममता चौधरी ने कहा-नगर स्वास्थ्य अधिकारी से कहिए कि मानक अनुसार वेतन कर्मचारियों को क्यों नहीं देता। सदन में गहमागहमी का माहौल है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.