diwali horizontal

जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश अचानक पहुंचे हजरतगंज व जनपथ

0 334

रिक्शे वालों, स्ट्रीर वेन्डर, बच्चों और लोगों को बांटे मास्क

मास्किंग, पर्सनल हाइजीन व सोशल डिस्टेंसिंग के विषय में लोगों को किया जागरूक किया जनसंवाद

लखनऊ : जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश आज अचानक हजरतगंज पहुचे। यहां पार्क रोड के सड़क किनारे स्ट्रीर वेन्डर और रिक्शे वालों से संवाद स्थापित किया और उन्हें मास्क व सेनेटाइजर बाँटा। जिलाधिकारी ने लोगों से बात करते हुये कहा कि कोविड-19 एक वैश्विक महामारी है इससे बचाव के लिये जरूरी है कि हम जब भी घर से निकलें, मास्क अवश्यक पहनें साथ ही साथ समय समय पर अपने हाथों को साबुन, पानी या सेनेटाइजर से समय समय पर साफ करते रहे

कोविड से बचाव के लिये आवश्यक है कि कम से कम 02 गज की दूरी जरूर रखें और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।

जिलाधिकारी इसके बाद जनपथ पहुंचे जहा पर पटरी दुकानदारों और वहा आने वाले ग्राहकों व लोगों से बातचीत की और उन्हें मास्किंग, पर्सनल हाइजीन व सोशल डिस्टेंसिंग के बारे में जागरूक किया। जिलाधिकारी ने यहा पर बच्चों से भी संवाद किया और उन्हे हाथों को साफ करने के सही ढंग के बारे में विस्तार से बताया और लोगों को मास्क व सेनेटाइजर भी वितरित किया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी(पूर्वी) श्री के0पी0सिंह भी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.