diwali horizontal

वोट चोरी न रुकी तो देश में भी होंगे नेपाल जैसे हालात; अखिलेश यादव

0 287

वोट चोरी न रुकी तो देश में भी होंगे नेपाल जैसे हालात; अखिलेश यादव

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने किसान आंदोलन में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारीजनों को सम्मानित किया। इस दौरान सपा मुखिया साफा पहनकर सरदार लुक में नजर आए। उन्होंने कहा कि लाल पगड़ी खुशी के प्रतीक के रूप में पहनाई जाती है। अब खुशी आने वाली है, क्योंकि सपा सरकार बनने वाली है।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि देश में अगर इसी तरह से वोट चोरी होती रही तो पड़ोसी देश (नेपाल) में जो जनता करती दिख रही है, हो सकता है वो यहां भी करती दिखाई दे। यूपी की स्वास्थ्य सेवाओं पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार में आपसी खींचतान का खामियाजा आम जनता भुगत रही है।

अखिलेश ने शुक्रवार को प्रदेश सपा मुख्यालय पर सिख समाज के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। यह पूछे जाने पर कि चुनाव आयोग बिहार की तर्ज पर अन्य राज्यों में भी एसआईआर (मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण अभियान) चलाने जा रहा है, अखिलेश ने कहा कि यह चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है कि कहीं वोट चोरी न हो।

Leave A Reply

Your email address will not be published.