diwali horizontal

दुबग्गा क्षेत्र में गौकशी गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस पर फायरिंग कर भागे आरोपी

0 76

दुबग्गा क्षेत्र में गौकशी गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस पर फायरिंग कर भागे आरोपी

लखनऊ: थाना दुबग्गा क्षेत्र में बीते दिनों गौकशी की घटना का अनावरण करते हुए पुलिस ने आज बड़ी कार्रवाई की। पुलिस उपायुक्त पश्चिमी के निर्देश पर क्राइम ब्रांच (पश्चिमी) और स्थानीय थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने अभियान चलाकर आरोपियों की तलाश तेज कर दी थी। जांच में वासिम, इस्तियाक, मोहम्मद अहमद, सुफियान और रियासत अली का नाम सामने आया था, जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे।आज दिनांक 15 सितंबर 2025 को सुबह करीब 11 बजे ग्राम समरथ नगर के सामने किसान पथ पर चेकिंग की जा रही थी। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ आरोपी गौकशी की घटना को अंजाम देने के लिए सफेद कार से काकराबाद की दिशा में आ रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना दुबग्गा, थाना पारा तथा क्राइम ब्रांच की टीमों ने समरथ नगर अंडरपास के पास सर्विस लाइन पर घेराबंदी कर वाहन की तलाशी शुरू की।चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने सफेद रंग की कार को रोकने का प्रयास किया। आरोपियों ने पुलिस को देखकर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक आरोपी घायल हो गया। घायल आरोपी की पहचान वसीम पुत्र रहीस निवासी ग्राम झबनिया खेड़ा, थाना कासिमपुर, जिला हरदोई, उम्र लगभग 26 वर्ष के रूप में हुई है। उसे पुलिस अभिरक्षा में उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।घटना के बाद तीन आरोपी अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गए। उनकी तलाश के लिए नियंत्रण कक्ष को सतर्क कर दिया गया है। घायल आरोपी वसीम के कब्जे से एक अवैध 315 बोर का तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।पुलिस ने गौकशी जैसी संगीन घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सतर्कता और कार्रवाई तेज कर दी है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों को तैनात किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.