diwali horizontal

लखनऊ के बिजनौर में तालाब में सैकड़ों मछलियों की मौत से हड़कंप।

0 59
  • लखनऊ के बिजनौर में तालाब में सैकड़ों मछलियों की मौत से हड़कंप।

Lucknow News: लखनऊ के बिजनौर इलाके के ग्राम परवर पूरब में एक तालाब में बड़ी संख्या में मछलियों के संदिग्ध परिस्थितियों में मरने से हड़कंप मच गया। यह तालाब पट्टे पर दिया गया था और उसमें व्यवस्थित रूप से मछली पालन किया जा रहा था।

सोमवार रात स्थानीय ग्रामीणों ने जब घरों से बाहर निकलकर तालाब की ओर देखा, तो उन्होंने सैकड़ों मछलियों को पानी की सतह पर मरा हुआ पाया। घटना की सूचना मिलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई।

 

बताया जा रहा है कि तालाब में मरी मछलियों की संख्या इतनी अधिक थी कि अनुमानित तौर पर करीब 8 से 10 लाख रुपये की आर्थिक क्षति हो गई है। ग्राम प्रधान ने तत्काल स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सूचना दी ताकि पानी और मछलियों के सैंपल लेकर जांच कराई जा सके। मामले की गंभीरता को देखते हुए ओमप्रकाश कश्यप नामक व्यक्ति ने बिजनौर थाने में इस घटना को लेकर लिखित तहरीर भी दी है।

 

फिलहाल मछलियों की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन स्थानीय लोग पानी में किसी प्रकार के जहरीले पदार्थ की मिलावट या पर्यावरणीय असंतुलन की आशंका जता रहे हैं। अधिकारियों की टीम जांच में जुटी हुई है और विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.