diwali horizontal

लखनऊ नगर निगम में गृहकर एवं करकरेत्तर वृद्धि को लेकर विशेष समीक्षा बैठक

0 70

लखनऊ नगर निगम में गृहकर एवं करकरेत्तर वृद्धि को लेकर विशेष समीक्षा बैठक

लखनऊ: लखनऊ नगर निगम में आज गृहकर एवं करकरेत्तर को बढ़ाने के उद्देश्य से महापौर सुषमा खर्कवाल की अध्यक्षता एवं नगर आयुक्त की उपस्थिति में विशेष समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कर विभाग के अधिकारी एवं कर अधीक्षक उपस्थित रहे और कर संग्रहण एवं सुधार से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।बैठक के दौरान महापौर सुषमा खर्कवाल ने अधिकारियों एवं अधीक्षकों को कर संग्रहण प्रक्रिया में सुधार लाने और करदाताओं के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पारदर्शी और प्रभावी कर संग्रहण न केवल शहर के विकास कार्यों को गति देगा बल्कि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं भी उपलब्ध कराएगा।महापौर ने निर्देश दिए कि निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति न होने पर जिम्मेदार राजस्व निरीक्षकों को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित करने का आदेश दिया, जिसमें हर शनिवार को गृहकर और करकरेत्तर से संबंधित प्रगति का मूल्यांकन किया जाएगा और आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए जाएंगे।
बैठक में अपर नगर आयुक्त ललित कुमार, नम्रता सिंह, अरुण कुमार गुप्ता और डॉ. अरविंद कुमार राव, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी विनय कुमार राय तथा अन्य जोनल और जिम्मेदार अधिकारी उपस्थित थे।
महापौर ने कहा कि नगर निगम की प्राथमिकता शहर के नागरिकों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करना और विकास के लिए आवश्यक संसाधन जुटाना है। इस दिशा में नगर निगम के अधिकारी महापौर के निर्देशों का पालन करते हुए निरंतर प्रयासरत रहेंगे। साप्ताहिक समीक्षा बैठक में प्रगति की समीक्षा की जाएगी और सुधारात्मक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।लखनऊ नगर निगम गृहकर एवं करकरेत्तर वृद्धि को पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है और महापौर के नेतृत्व में शहर के विकास और नागरिकों के कल्याण हेतु आवश्यक संसाधन जुटाने में जुटा हुआ है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.