
समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुँचा, पीड़ितों से किया संवाद
लखनऊ/चंडीगढ़: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने पहुँचा। इस प्रतिनिधिमंडल का उद्देश्य बाढ़ से प्रभावित इलाकों की वास्तविक स्थिति का मूल्यांकन करना और पीड़ित परिवारों की सहायता से जुड़ी आवश्यकताओं को समझना था।प्रतिनिधिमंडल में आजमगढ़ सांसद धर्मेंद्र यादव, सांसद आनंद भदौरिया, पूर्व मंत्री महबूब अली शामिल थे। उनका चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर स्वागत समाजवादी पार्टी चंडीगढ़ के प्रभारी कुलदीप सिंह भुल्लर और प्रदेश अध्यक्ष विक्रम यादव सहित अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया।प्रतिनिधिमंडल ने रास्ते में खंटमान में मौजूद लोगों से मुलाकात की और पंजाब प्रदेश अध्यक्ष सोहन लाल लगन के आवास पर पहुंचकर पार्टी के स्थानीय नेताओं से बातचीत की। लुधियाना में सांसद धर्मेंद्र यादव ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत पहुँचाना समाजवादी पार्टी की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि इस कठिन समय में पार्टी संवेदनशीलता और सहयोग के साथ प्रभावित जनता के साथ खड़ी है। सांसद आनंद भदौरिया और पूर्व मंत्री महबूब अली ने भी बाढ़ पीड़ितों के समर्थन में पार्टी की प्रतिबद्धता व्यक्त की।प्रतिनिधिमंडल जालंधर में हरद्वारी लाल जी और सैकड़ों लोगों से मिला तथा अमृतसर में स्वर्ण मंदिर पहुँचकर दरबार साहिब में मत्था टेका और प्रार्थना की।पंजाब में इस समय कई जिलों में बाढ़ का कहर है और लोगों को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। समाजवादी पार्टी पूरी तरह से पंजाब के बाढ़ पीड़ित जनता के साथ खड़ी है और अपने स्तर से हर संभव सहायता प्रदान कर रही है।इस अवसर पर पंजाब प्रदेश अध्यक्ष सोहन लाल लगन, डॉ. विक्रम यादव, हरद्वारी लाल, कुलदीप सिंह भुल्लर, प्रीतिंदर सिंह कक्कू, गुरुदेव सिंह, अमर सिंह, बलवीर सिंह बल्ली, सत्य प्रकाश, आर.के. यादव, पंकज, कृष्ण कुमार, मंजीत सिंह, सुखदेव सिंह, हरजिंदर सिंह, मलकीत सिंह, क्रांति कुमार सिंह, प्रमोद पाल, मुन्ना साहनी, मो. फुरकान, ठाकुर रामसिंह, अशोक कुमार स्वामी, त्रिभवन सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
