diwali horizontal

परिवार ने 1st ए सी में रेलवे की बेडशीट्स की चोरी।

0 56

परिवार ने 1st ए सी में रेलवे की बेडशीट्स की चोरी।

प्रशासन की ओर से ट्रेन में यात्रा के दौरान बेडशीट, तकिया और कंबल की सुविधा दी जाती है ताकि यात्री आराम से अपनी यात्रा पूरी कर पाएं, हालांकि कुछ ऐसे यात्री भी होते हैं, जो रेल की संपत्ति को अपनी संपत्ति मानकर उसे अपने बैग में ठूंसाकर घर लौट आते हैं.

ऐसा ही एक मामला पुरुषोत्तम एक्सप्रेस की फर्स्ट एसी कोच में देखने को मिला, जहां यात्रा कर रहे एक परिवार ने बड़े इत्मीनान के साथ रेलवे की बेडशीट, कंबल और तौलिया चुरा लिया. इन चोरों को पकड़ा जा चुका है और इंटरनेट पर इनकी खूब धुलाई हो रही है.

 

ट्रेन से चुराई चादर

पुरुषोत्तम एक्सप्रेस ओडिशा के पुरी और नई दिल्ली के बीच चलती है. साथ ही यह पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों से होकर गुजरती है. सोशल मीडिया पर अब चोरी की इस घटना का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इसे @bapisahoo नाम के एक यूजर की ओर से शेयर किया गया है.

वीडियो में 1 महिला समेत 3 लोगों के परिवार को यात्रा टिकट परीक्षकों (TTE) और रेलवे कर्मचारियों ने घेरा है. वे लोग उनसे उनके बैग में रेलवे की चादरें डालने के आरोप को लेकर बहस कर रहे हैं.

 

महिला ने बेडशीट अपने बैग में रखली

 

वीडियो में महिला अपने बैग से रेलवे की बेडशीट निकालते हुए दिखाई दे रही है. वहीं उसके साथ मौजूद कुछ पुरुष टालमटोल करते नजर आ रहे हैं. वायरल वीडियो के कैप्शन में लिखा है,’ पुरुषोत्तम एक्सप्रेस के फर्स्ट एसी में यात्रा करना अपने आप में गर्व की बात है, लेकिन फिर भी कुछ लोग ऐसे भी हैं जो यात्रा के दौरान आराम के लिए दी गई चादरों को चुराकर घर ले जाने में जरा भी नहीं हिचकिचाते.’ वीडियो में एक अटेंडेंट बैग से चादर और कंबल निकालकर कहता है,’ सर देखिए आपके बैग से चार सेट बेडशीट, तौलिये सब निकल रहे हैं. या तो इन्हें वापस कर दीजिए या फिर 780 रुपये का भुगतान करिए.’

 

TTE की धमकी

 

यात्री ने इसपर माफी मांगते हुए कहा कि उनसे गलती हो गई. शायद उनकी माता ने यह गलती से पैक कर दी होगी, लेकिन अटेंडेंट उनकी बात मानने को तैयार नहीं होता और कहता है,’जब आप फर्स्ट एसी में यात्रा कर रहे हैं तो चोरी क्यों कर रहे हैं. आपने कहा था आप तीर्थयात्रा पर जा रहे हैं.’ मामले को लेकर TTE ने यात्रियों से कहा कि यह मामला रेलवे कानून के तहत आगे बढ़ सकता है. ऐसे में वह अपना PNR नंबर दें और या फिर पैसे निकालें. नहीं तो उनके खिलाफ FIR दर्ज होगी. सोशल मीडिया यूजर्स ने यात्रियों की इस हरकत को शर्मनाक बताया है और कहा कि उनपर जुर्माना लगना चाहिए.

Leave A Reply

Your email address will not be published.