diwali horizontal

लखनऊ: गाजीपुर में बंद मकान की चोरी का आरोपी गिरफ्तार, स्कोडा कार बरामद

0 70

लखनऊ: गाजीपुर में बंद मकान की चोरी का आरोपी गिरफ्तार, स्कोडा कार बरामद

लखनऊ: पूर्वी जोन के थाना गाजीपुर पुलिस ने बंद मकान में चोरी करने वाले आरोपी उमर युसुफ पुत्र सैय्यद युसुफ अयूब को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्कोडा कार भी बरामद की गई।जानकारी के अनुसार, दिनांक 11 जून 2025 को मनोज कुमार वर्मा निवासी इंदिरानगर ने अपने बंद घर में चोरी होने की सूचना दी थी। घर लौटने पर उन्होंने पाया कि घर का दरवाजा तोड़कर नगदी और हार चोरी हो गए थे। मामले की जांच शुरू की गई और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जाने पर चार अज्ञात चोरों को सफेद स्कोडा कार में चोरी करते हुए देखा गया।सीसीटीवी फुटेज और गहन जांच के बाद कार का मालिक उमर युसुफ पकड़ा गया। पूछताछ में उमर युसुफ ने बताया कि उसने कार चलाई थी और उसके तीन साथी—सतीश कश्यप, आशीष कश्यप और नदीम—साथी होकर चोरी में शामिल थे। उसने स्वीकार किया कि उसके साथियों ने उसे 25,000 रुपये दिए थे, जो उसने अपने निजी कार्यों में खर्च कर दिए।पुलिस ने बताया कि उक्त तीनों आरोपी पहले से ही विभूतिखंड थाना में दर्ज मामलों में जेल में हैं। उमर युसुफ के खिलाफ अब मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है और अन्य थाना एवं जनपद से उसकी अपराधिक गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है।गिरफ्तार उमर युसुफ 27 वर्षीय है और हुसैनगंज का निवासी है। उसका आपराधिक इतिहास भी दर्ज है। पुलिस ने बरामद स्कोडा कार को जब्त कर लिया है।इस कार्रवाई में थाना गाजीपुर के उ0नि0 आनन्द मिश्रा, हे0का0 बालकुश यादव और हे0का0 अशोक कुमार शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि ऐसी घटनाओं को रोकने और इलाके में सुरक्षा बनाए रखने के लिए निरंतर निगरानी जारी रहेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.