
लखनऊ: महापौर सुषमा खर्कवाल ने पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्रा से प्राप्त किया आशीर्वाद और मार्गदर्शन
लखनऊ: माननीय महापौर महोदया सुषमा खर्कवाल ने आज लखनऊ स्थित आवास पर पूर्व राज्यपाल राजस्थान एवं हिमाचल प्रदेश एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता आदरणीय श्री कलराज मिश्रा से भेंट की। इस दौरान महापौर महोदया ने उन्हें लखनऊ की विकास परियोजनाओं और सामाजिक मुद्दों से अवगत कराया और उनके मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त किए।भेंट के अवसर पर महापौर महोदया ने श्री कलराज मिश्रा के राजनीतिक और सामाजिक योगदान की सराहना की और उनके अनुभव तथा ज्ञान से सीख लेने की भावना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि उनके सुझावों और मार्गदर्शन से लखनऊ के विकास और सामाजिक समरसता को और मजबूती मिलेगी।इस मुलाकात में श्री कलराज मिश्रा ने लखनऊ के विभिन्न विकास क्षेत्रों और सामाजिक समरसता बनाए रखने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। महापौर सुषमा खर्कवाल ने कहा कि उनके सुझावों को ध्यान में रखते हुए नगर के विकास के लिए और अधिक सक्रियता के साथ कार्य किया जाएगा।महापौर महोदया ने एक बार पुनः श्री कलराज मिश्रा का आभार व्यक्त किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
