diwali horizontal

लखनऊ की 5 खबरें हैं।

0 52

लखनऊ की 5 खबरें हैं।

1 उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर की रविवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें चक्कर आ रहे थे। बोलने और चलने में भी दिक्कत हो रही थी। इसके बाद उन्हें आजमगढ़ से लखनऊ लाया गया।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक खुद उन्हें लेकर लोहिया अस्पताल पहुंचे। एडमिट कराया। 2-3 घंटे तक उनका लोहिया में इलाज चला। इसके बाद मेदांता अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया।

राजभर के इलाज के लिए मेदांता के एक्सपर्ट डॉक्टरों का पैनल बनाया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक, स्ट्रोक अटैक के बाद उन्हें अस्पताल लाया गया। यहां आने के बाद उनकी सीटी स्कैन, खून समेत कई जांच कराई गई। फिलहाल उनकी कंडीशन स्थिर है।

2 लखनऊ विश्वविद्यालय में एनएसयूआई छात्रों ने जमकर प्रदर्शन किया। छात्रों ने हंगामा करते हुए वीसी ऑफिस में ताला लगा दिया। उसके बाहर एक घंटे तक प्रदर्शन करते हुए हंगामा और नारेबाजी करते रहे। प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने विश्वविद्यालय में एडमिशन में धांधली का आरोप लगाया।प्रदर्शन कर रहे एनएसयूआई के छात्र नेता विशाल सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय में लगातार दाखिले में धांधली हो रही है। लंबे समय से हम देखते आ रहे हैं कि एडमिशन में यहां स्लैब चलता है। पैसा देकर अलग-अलग कोर्स में दाखिला दिया जाता है।50 हजार से लेकर ₹1 लाख रुपए तक स्लैब बनाया गया है। यहां एडमिशन में धांधली के साथ दलाली हो रही है। जिसके वजह से जो मेरिट वाले छात्र हैं, उन्हें मायूसी होती है और एडमिशन नहीं मिल पाता है।

3 लखनऊ में सगे मामा ने अपने साथी के साथ मिलकर भांजे की हत्या की थी। एसीपी मोहनलालगंज रजनीश वर्मा ने बताया कि हत्या की वजह मृतक भांजे की पत्नी से मामा के अवैध संबंध थे। भांजे रामफेर को जब इसकी भनक लगी तो उसने विरोध किया, जिसके बाद आरोपी मामा ने उसको रास्ते से हटाने की ठान ली।

फिर, रायबरेली जिले के बछरावां का रहने वाला मामा बसंतलाल ने अपने एक अन्य साथी के साथ मृतक के गांव पहुंचा और षडयंत्र के तहत रामफेर को गांव के बाहर शराब पीने के लिए बुलाया। भांजे को शराब पिलाकर नशे में करने के बाद गमछे से गला घोंटा और फिर नाले के पानी में डुबोकर हत्या कर दी। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए आरोपी मामा समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

 

4 लखनऊ में स्ट्रीट लाइट टेंडर में गड़बड़ी करने पर टेंडर प्रक्रिया दोबारा से की गई है। 29 सितंबर को यह टेंडर खुलेगा। वहीं, शहर में स्ट्रीट लाइटों की शिकायत का समय से निस्तारण नहीं करने का स्थानीय जन प्रतिनिधि और लोग आरोप लगा रहे हैं। मौजूदा समय में करीब 200 स्ट्रीट लाइट की शिकायत IGRS से की गई है। इसके साथ ही 700 शिकायत ऑनलाइन और करीब 200 मैनुअल हैं।नगर निगम के विस्तारित क्षेत्रों में करीब 10 करोड़ रुपए के बजट से 16 हजार स्ट्रीट लाइट लगाने का टेंडर किया गया था। नगर आयुक्त तक पहुंची कई शिकायतों के बाद टेंडर को फिर से करने का निर्देश दिया गया है।

5 लखनऊ में सुबह हल्की धुंध छाई है। इसके बाद तेज चटक धूप निकल आई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि शहर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के आसपास दर्ज किया जाएगा। दिन में उमस भरी गर्मी का असर बना रहेगा। वहीं इस मानसून सामान्य से 2 फीसदी अधिक बरसात हुई है। जून से लेकर 21 सितंबर तक 661.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।शहर में रविवार को अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक रहा है। दिन में उमस भरी गर्मी बनी रही। सुबह से ही तेज चटक धूप निकली। सुबह और शाम के समय में हल्की ठंडी हवा का असर भी रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.