diwali horizontal

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश ग्रीन एनर्जी में अग्रणी, मंत्री ए.के. शर्मा ने CII सम्मेलन में साझा किए ऊर्जा क्षेत्र के दृष्टिकोण

0 50

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश ग्रीन एनर्जी में अग्रणी, मंत्री ए.के. शर्मा ने CII सम्मेलन में साझा किए ऊर्जा क्षेत्र के दृष्टिकोण

नई दिल्ली: भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) द्वारा आयोजित छठे अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा सम्मेलन में उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री  ए.के. शर्मा ने वर्चुअल माध्यम से भाग लिया और ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपने विचार साझा किए। अपने संबोधन में मंत्री ने विशेष रूप से ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने पर जोर दिया और प्रदेश की उपलब्धियों का उल्लेख किया।मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश भारत के नवीकरणीय ऊर्जा लक्ष्यों की प्राप्ति में अग्रणी भूमिका निभा रहा है और स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम उठा रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 13 फरवरी 2024 को शुरू की गई पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का भी विवरण साझा किया। इस योजना का उद्देश्य घरों की छतों पर सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित कर आर्थिक सहायता देना और प्रत्येक घर को मुफ्त बिजली उपलब्ध कराना है।उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश इस योजना के सफल क्रियान्वयन में देश में अग्रणी रहा है। जुलाई 2025 में राज्य ने सर्वाधिक मासिक रूफटॉप सौर संयंत्र स्थापित कर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया। केवल अगस्त माह में 28,029 नए इंस्टॉलेशन हुए, जिससे अब तक कुल 2,08,407 इंस्टॉलेशन पूरे हो चुके हैं। मंत्री ने इसे जनता की भागीदारी और प्रदेश की हरित ऊर्जा प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया।श्री शर्मा ने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार का लक्ष्य नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में सतत निवेश को आकर्षित करना, प्रदेश को सस्ती, स्वच्छ और टिकाऊ ऊर्जा उपलब्ध कराना है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले वर्षों में उत्तर प्रदेश ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में देश को दिशा देने वाला अग्रणी राज्य बनेगा और विकसित भारत 2047 के लक्ष्य की दिशा में मजबूत योगदान देगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.