diwali horizontal

हाथरस दुष्कर्म : RLD में फूंकी जान, कार्यकर्ताओं ने सरकार और पुलिस के खिलाफ की नारेबाजी

0 177

हाथरस :  मामले में पुलिस दुर्व्यवहार की एक घटना ने बेजान पड़े राष्ट्रीय लोकदल को पश्चिमी उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति में केंद्र पर लाकर खड़ा कर दिया है। राज्य में मंगलवार और बुधवार को मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत, बुलंदशहर, अलीगढ़ और बिजनौर जिलों में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए और वहीं मुजफ्फरनगर में गुरुवार को एक महापंचायत का आयोजन होगा

रालोद नेता जयंत चौधरी सहित एक प्रतिनिधिमंडल के हाथरस पीड़ित परिवार से मिलने जाने के दौरान सोमवार को पुलिस ने नेता और उनके कार्यकतार्ओं को लाठियों से पीटा। चौधरी पत्रकारों से बात कर रहे थे तभी पुलिसकर्मियों ने उन पर हमला करना शुरू कर दिया। इस घटना से जाट समुदाय में नाराजगी फैल गई, और वे इसे अपने सामुदायिक पहचान और सम्मान पर हमले के रूप में देख रहे हैं

मेरठ में सोमवार को पुलिस के खिलाफ गुस्साए सैकड़ों रालोद कार्यकर्ता एकत्रित हुए और सरकार की पुलिस ज्यादती के खिलाफ नारेबाजी की। हमले का विरोध करते हुए कार्यकतार्ओं ने सड़क को अवरुद्ध करने के साथ मुख्यमंत्री का पुतला जलाया बिजनौर में विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व जिला प्रमुख राहुल चौधरी और राज्य सचिव प्रवीण देशवाल ने किया, जबकि पड़ोसी अमरोहा में राज्य महासचिव रामवीर सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकतार्ओं ने धरना प्रदर्शन किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.