diwali horizontal

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में शारदीय नवरात्रि पर कन्या पूजन कार्यक्रम आयोजित

0 35

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में शारदीय नवरात्रि पर कन्या पूजन कार्यक्रम आयोजित

लखनऊ: हिन्दू धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व है और इसे केवल धार्मिक पर्व ही नहीं बल्कि सांस्कृतिक और सामाजिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जाता है। यह पर्व साधना, उपवास, ध्यान और आत्मशुद्धि का प्रतीक है। मान्यता है कि नवरात्रि में की गई तपस्या से मन, शरीर और आत्मा की शुद्धि होती है।विगत वर्षों की परंपरा का पालन करते हुए इस वर्ष भी प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर कन्या पूजन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वैदिक मंत्रों के उच्चारण के बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय जी ने नौ दुर्गा स्वरूप कन्याओं के पाँव पखारे। महिलाओं द्वारा कन्याओं का श्रृंगार किया गया और उन्हें भोज कराया गया। इसके उपरांत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कन्याओं को वस्त्र, दक्षिणा और अन्य उपहार भेंट कर उनकी आरती उतारी।कन्या पूजन कार्यक्रम का आयोजन उत्तर प्रदेश कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक डॉ. प्रमोद कुमार पाण्डेय द्वारा किया गया। इस अवसर पर गंगा-जमुनी तहजीब का नजारा भी देखने को मिला, जब हिन्दू धर्म के साथ-साथ अन्य धर्मों विशेषकर मुस्लिम धर्म को मानने वाले कार्यकर्ताओं ने भी नौ दुर्गा स्वरूप कन्याओं को श्रद्धा अनुसार उपहार स्वरूप दक्षिणा भेंट की और देवी शक्ति के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता प्रियंका गुप्ता, कांग्रेस सेवादल के जोनल अध्यक्ष सुशील तिवारी, लक्ष्मी नारायण दीक्षित, सतीश बिंद, संजीव सिंह, सरिता यादव, निहारिक सिंह, कनिष्का राफेल, शिफा अहमद, शिरी खान, अमन वर्मा, सबीना खातून, पंकज तिवारी, संजय सिंह, आशुतोष मिश्रा, चर्चिल भाई सहित भारी संख्या में कांगेसजन उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.