diwali horizontal

उत्तर प्रदेश को सोलर हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम, लखनऊ में शुरू हुआ ‘घर-घर सोलर’ अभियान

0 122

लखनऊ, टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड की सहायक कंपनी टाटा पावर सोलर रूफटॉप ने उत्तर प्रदेश में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए गुरुवार को राजधानी लखनऊ में अपने प्रमुख ‘घर-घर सोलर’ अभियान का शुभारंभ किया। इस मौके पर कंपनी ने एकीकृत बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली बीईएसएस) ‘टाटा पावर बैटरी स्टोरेज’ भी लॉन्च की।

अभियान का उद्देश्य राज्य के शहरी, अर्ध-शहरी और ग्रामीण इलाकों में रूफटॉप सोलर को तेजी से बढ़ावा देना है कंपनी ने अगले तीन वर्षों में प्रदेशभर में तीन लाख रूफटॉप सोलर इंस्टॉलेशन करने और 1000 मेगावाट पीक क्षमता हासिल करने का लक्ष्य तय किया है। उपभोक्ताओं को आकर्षित करने के लिए कंपनी ने शून्य डाउन पेमेंट और मात्र 697 रुपये मासिक ईएमआई से शुरू होने वाली विशेष फाइनेंसिंग योजना भी पेश की है। यह योजना 1 किलोवाट से 10 किलोवाट तक के सोलर सिस्टम पर लागू होगी

कंपनी के अनुसार प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना और राज्य सरकार की सब्सिडी का संयुक्त लाभ मिलने से 3 किलोवाट तक के सोलर सिस्टम पर उपभोक्ताओं को 1.08 लाख रुपये तक की सब्सिडी मिल सकेगी। इससे उत्तर प्रदेश देश के सबसे आकर्षक रूफटॉप सोलर बाजारों में शामिल हो गया है।

ग्रामीण क्षेत्रों में सौर ऊर्जा के प्रसार के लिए ‘मेरा गांव, मेरा सोलर’ पहल भी शुरू की गई है। इसके तहत गांवों में छोटे सोलर सिस्टम लगाने वाले उपभोक्ताओं को बिना प्रारंभिक निवेश, बिजली बिल के बराबर ईएमआई और सोलर बीमा जैसी सुविधाएं मिलेंगी। कंपनी ने दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच बढ़ाने के लिए उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के साथ समझौता भी किया है कार्यक्रम को संबोधित करते हुए टाटा पावर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं प्रबंध निदेशक डॉ. प्रवीर सिन्हा ने कहा कि उत्तर प्रदेश तेजी से विकसित हो रहे रूफटॉप सोलर बाजारों में शामिल है और कंपनी का लक्ष्य सौर ऊर्जा को हर घर तक पहुंचाना है

उन्होंने कहा कि बैटरी स्टोरेज और आसान फाइनेंसिंग के जरिए उपभोक्ताओं को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाया जाएगा कंपनी ने बताया कि उत्तर प्रदेश में अब तक 77 हजार से अधिक इंस्टॉलेशन के जरिए 375 मेगावाट पीक क्षमता स्थापित की जा चुकी है। वहीं लखनऊ में पिछले दो वित्तीय वर्षों के दौरान 18,743 इंस्टॉलेशन पूरे किए गए हैं। इससे प्रतिवर्ष 4.5 लाख टन से अधिक कार्बन उत्सर्जन में कमी आ रही है। राज्य में कंपनी के 390 से अधिक ईवी चार्जिंग प्वाइंट भी स्थापित किए जा चुके हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.