diwali horizontal

राजाजीपुरम-बीबीडी के बीच कल से शुरू होगी एसी इलेक्ट्रिक बस सेवा

0 59

राजाजीपुरम-बीबीडी के बीच कल से शुरू होगी एसी इलेक्ट्रिक बस सेवा

LUCKNOW LIVE: राजधानी में पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों और रोजाना सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। लखनऊ सिटी ट्रांसपोर्ट एक अगस्त से राजाजीपुरम बस स्टेशन से बीबीडी तक नई एसी इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू करने जा रहा है। इस नई सेवा से शहर के पश्चिमी हिस्से से पूर्वी क्षेत्र तक यात्रा पहले की तुलना में अधिक आसान और सुविधाजनक होगी।

दुबग्गा सिटी बस डिपो के एआरएम डीके गर्ग ने बताया कि इस रूट पर 15 एसी इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी।

बसों का संचालन प्रतिदिन सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक होगा। यात्रियों को हर 30 से 45 मिनट के अंतराल पर बस उपलब्ध होगी। इस रूट पर कुल 12 बस स्टॉप निर्धारित किए गए हैं।

मेट्रो रूट हटाकर शुरू की नई सेवा

सिटी ट्रांसपोर्ट के अधिकारियों के अनुसार पहले मार्ग संख्या-7 पर यात्रियों की संख्या कम होने और उसका अधिकांश हिस्सा मेट्रो रूट के समानांतर होने के कारण उस सेवा को बंद कर दिया गया था। अब उसकी जगह ऐसा नया रूट तैयार किया गया है, जो मेट्रो से अलग क्षेत्रों को जोड़ता है। इस सेवा से रोजाना करीब तीन हजार यात्रियों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।

राजाजीपुरम से इतना होगा किराया

• चारबाग – 15 रुपए

• जीपीओ, जवाहर भवन, सिकंदरबाग – 20 रुपए

• बालू अड्डा – 25 रुपए

• लोहिया पार्क, बीबीडी एकेडमी – 30 रुपए

• दयाल पैराडाइज, पत्रकारपुरम – 35 रुपए

• गोमतीनगर हैनीमैन, कठौता झील – 40 रुपए

• मटियारी तिराहा और बीबीडी कॉलेज – 45 रुपए

Leave A Reply

Your email address will not be published.