diwali horizontal

दो दिन हुई बरसात के बाद कच्चे मकान की दीवार गिरी गृहस्थी का सामान दबकर नष्ट हुआ।

0 170

भरथना इटावा : तहसील क्षेत्र अंतर्गत बहारपुरा गांव में सोमवार की सुबह करीब 4 बजे अजयपाल पुत्र रमाकांत के कच्चे मकान की दीवार भरभराकर गिर गई,पीड़ित गृहस्वामी अजयपाल ने बताया कि वह मजदूरी कर जीवन यापन करता है,कच्चे मकान की दीवार गिरने से चारपाई,अनाज सहित गृहस्थी का अन्य सामान दबकर नष्ट हो गया।घटना से क्षेत्रीय लेखपाल अनिल यादव को अवगत कराया गया है,जिस पर उन्होंने मौके पर आकर नुकसान का जायजा लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.