diwali horizontal

प्रशांत फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने पूर्व सांसद आदरणीय  तेज प्रताप यादव जी को (रूद्राक्ष) का पौधा भेंट किया

0 103

इटावा : प्रशांत फाउंडेशन इटावा ने पौधारोपण के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए रूद्राक्ष के पौधे भेंट किए। प्रशांत फाउंडेशन इटावा के तत्वावधान में आयोजित वृक्ष दान महाअभियान के तहत पूर्व सांसद   तेज प्रताप यादव जी को (रूद्राक्ष)का पौधा भेंट किया गया। और अन्य लोगों को भी जागरूक करते हुए  प्रशांत फाउंडेशन इटावा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ हेमंत यादव ने पूर्व प्रधानाचार्य जैन इंटर कॉलेज करहल  रनवीर सिंह यादव व बरनाहल ब्लाक प्रमुख  नीरज यादव  को भी पौधे भेंट किए साथ में उपस्थित रहे ।प्रशांत फाउंडेशन इटावा के संस्थापक डॉ रिपुदमन सिंह यादव और बृज कुमार यादव और जितेन्द्र यादव व विमलेश यादव आदि लोग मौजूद रहे। प्रशांत फाउंडेशन इटावा द्वारा चलाए जा रहे। वृक्षदान महाअभियान की लोगों ने जमकर सराहना की।

प्रशांत फाउंडेशन के राष्ट्रीयअध्यक्ष डॉ. हेमंत यादव ने इस मौके पर कहा कि प्राणवायु को संरक्षित करना और उसके उत्पादन को बढ़ाना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए…क्योंकि प्राणवायु जिसे हम ऑक्सीजन भी कहते उसकी कोरोना महामारी में अहमियत इंसान को पता चली है। ऐसे में हमारी कोशिश होनी चाहिए कि ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाकर हम अपनी आने वाली पीढ़ियों को एक अनमोल तोहफा देकर जाए।डॉ. हेमंत यादव ने कहा कि बिना वृक्षों के जीवन की कल्पना करना बेमानी है। ऐसे में पर्यावरण संरक्षण का ये संदेश जन- जन तक पहुंचाना हमारा कर्तव्य है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.