diwali horizontal

11 डुबकियां लगाने का अखिलेश ने बताया राज।

0 105

महाकुंभ: सपा प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रविवार को महाकुंभ पहुंचे

 

और उन्होंने संगम में डुबकी लगाई। स्नान के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत की और बताया कि उन्होंने गणतंत्र दिवस के अवसर पर संगम में 11 डुबकी लगाई। संगम स्नान से लौटने के बाद अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि उन्होंने 11 डुबकी क्यों लगाई है।

अखिलेश यादव ने पोस्ट कर लिखा, “महाकुंभ की पुण्य-यात्रा! महाकुंभ 144 साल में एक बार आता है, वो भी संगम के किनारे ही मतलब जीवन में एक बार और वो भी नदियों के मिलन स्थल पर, इसलिए इससे ये संकल्प लेना चाहिए कि हमें जो जीवन मिला है वो अलग-अलग दिशाओं से आती हुई धाराओं के मिलन से ही अपना सही अर्थ और मायने पा सकता है। हमें संगम की तरह जीवन भर मेलजोल का सकारात्मक संदेश देना चाहिए। सद्भाव, सौहार्द और सहनशीलता की त्रिवेणी का संगम जब-जब व्यक्ति के अंदर होगा, तब-तब हम सब महाकुंभ का अनुभव करेंगे।”

नहाने के बाद अखिलेश ने कहा था कि गणतंत्र दिवस के मौके पर उन्हें संगम में 11 डुबकी लगाने का मौका मिला। बाद में एक्स पर पोस्ट करके उन्होंने 11 डुबकी लेने के रहस्य का खुलासा किया। उन्होंने हर डुबकी का अलग-अलग मतलब बताया है। एक्स पर अखिलेश ने लिखा, ‘महाकुंभ के पावन अवसर पर ‘संगम’ में:

एक डुबकी मां त्रिवेणी को प्रणाम की.

एक डुबकी आत्म-ध्यान की…

एक डुबकी सर्व कल्याण की…

एक डुबकी सबके उत्थान की…

एक डुबकी सबके मान की…

एक डुबकी सबके सम्मान की…

एक डुबकी सर्व समाधान की…

एक डुबकी दर्द से निदान की…

एक डुबकी प्रेम के आह्वान की…

एक डुबकी देश के निर्माण की…

एक डुबकी एकता के पैगाम की!!!

Leave A Reply

Your email address will not be published.