diwali horizontal

अखिलेश यादव का गाजीपुर कार्यक्रम कैंसिल ! 

0 124

अखिलेश यादव का गाजीपुर कार्यक्रम कैंसिल ! 

यू पी Live: अखिलेश यादव ने कल यानी 29 अप्रैल को गाजीपुर के कटरिया गांव जाने का कार्यक्रम कैंसिल कर लिया। सपा प्रमुख को यहां सियाराम विश्वकर्मा के परिवार से मिलने जाना था। सियाराम की 15 साल की बेटी निशा का शव गंगा में मिला था, जिसके बाद सपा ने दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाते हुए प्रतिनिधिमंडल गांव भेजा था।

बुधवार को जब सपा प्रतिनिधिमंडल गांव पहुंचा तो ग्रामीणों ने हत्या और दुष्कर्म के आरोपों को खारिज करते हुए उनका विरोध किया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ, जिसमें 10 से अधिक लोग घायल हुए थे। अखिलेश यादव ने सोमवार को लखनऊ में प्रेस कॉफ्रेंस की थी। इस दौरान निशा के परिवार को 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की भी घोषणा की थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.