diwali horizontal

सड़क पार कर रहे फल विक्रेता को अज्ञात डीसीएम नें मारी टक्कर,दर्दनाक मौत।

0 100

सड़क पार कर रहे फल विक्रेता को अज्ञात डीसीएम नें मारी टक्कर,दर्दनाक मौत।

बछरावां रायबरेली: नगर के मुख्य चौराहे पर थाने के सामने सड़क पार कर रहे फल विक्रेता को अज्ञात डीसीएम ने टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया । सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसे इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया है । जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है ।

नगर के रहने वाले शिवकुमार पुत्र मुन्नू लाल उम्र लगभग 75 वर्ष रविवार रात अपने फल का ठेला खड़ा कर वापस अपने घर जा रहे थे। इसी दरमियान लखनऊ प्रयागराज हाईवे पर नगर के मुख्य चौराहे के निकट पैदल रोड पार करते समय एक अज्ञात डीसीएम ने उनको टक्कर मार दी जिससे हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गये । मौके पर पहुँचे परिजनों व मौजूद लोगों ने उन्हें इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उनको पीजीआई ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। जहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान उनको मृत घोषित कर दिया। इस बाबत थानाध्यक्ष राजीव सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। तहरीर मिलने पर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.