diwali horizontal

इको गार्डन में आज़ाद समाज पार्टी का जोरदार प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ नारेबाजी

0 17

इको गार्डन में आज़ाद समाज पार्टी का जोरदार प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ नारेबाजी

LUCKNOW LIVE: लखनऊ के इको गार्डन में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) का धरना शुक्रवार को भी जारी रहा। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और छात्र धरना स्थल पर पहुंचे।

प्रदर्शनकारी छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज, पेपर लीक के मामलों और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। प्रदर्शन का नेतृत्व प्रदेश महासचिव अनिकेत धनुक ने किया।

अनिकेत धनुक ने कहा कि 20 जुलाई को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में यह आंदोलन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि छात्रों की आवाज दबाना गलत है। पार्टी आंदोलन जारी रखेगी। हम लखनऊ को नया जंतर-मंतर बना देंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.