diwali horizontal

अमरनाथ में बाबा बर्फानी के दर्शन: पवित्र गुफा में 6-7 फीट शिवलिंग, यात्रा 3 जुलाई से शुरू

0 28

अमरनाथ में बाबा बर्फानी के दर्शन: पवित्र गुफा में 6-7 फीट शिवलिंग, यात्रा 3 जुलाई से शुरू

KASHMIR NEWS:जम्मू-कश्मीर स्थित अमरनाथ धाम से इस वर्ष की बाबा बर्फानी की पहली तस्वीर सामने आ गई है। पवित्र गुफा में प्राकृतिक रूप से बने बर्फ के शिवलिंग का स्वरूप इस बार भी भक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। बताया जा रहा है कि यह शिवलिंग लगभग 6 से 7 फीट ऊंचा है, जिसे बाबा बर्फानी के रूप में श्रद्धालु पूजते हैं।

हाल ही में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे BSF और अन्य सुरक्षा बलों के जवानों ने भी पवित्र गुफा में दर्शन किए और तैयारियों की समीक्षा की। प्रशासन ने यात्रा मार्ग पर सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर कड़े इंतजाम शुरू कर दिए हैं।

इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होने जा रही है। लाखों श्रद्धालु देश-विदेश से इस पवित्र यात्रा में शामिल होते हैं और बाबा बर्फानी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।

प्रशासन का कहना है कि इस बार यात्रा को सुरक्षित और सुचारू बनाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं, जिसमें मौसम की निगरानी, मेडिकल सुविधाएं और सुरक्षा बलों की तैनाती शामिल है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.