diwali horizontal

विदेश मंत्री रूबियो ने दिल्ली में की मुलाकात: ट्रम्प का पीएम मोदी को अमेरिका आने का न्योता

0 41

 विदेश मंत्री रूबियो ने दिल्ली में की मुलाकात: ट्रम्प का पीएम मोदी को अमेरिका आने का न्योता

INDO-US RELATIONS: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सेवा तीर्थ में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की तरफ से पीएम मोदी को अमेरिका आने का न्योता दिया।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मोदी और रूबियो के बीच 1 घंटे से ज्यादा देर तक बैठक चली। इस बैठक में विदेश मंत्री एस जय शंकर के अलावा एनएसए अजीत डोभाल भी मौजूद रहे। इस दौरान अमेरिका और भारत के बीच सुरक्षा, व्यापार और महत्वपूर्ण तकनीकों के क्षेत्र में सहयोग को और गहरा करने पर चर्चा हुई।

रूबियो की यह यात्रा अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प के चीन दौरे के सिर्फ 7 दिन बाद हो रही है। ऐसे में अमेरिकी मीडिया का कहना है कि रुबियो की यह यात्रा सिर्फ कूटनीतिक नहीं बल्कि डैमेज कंट्रोल मिशन भी है।

न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक ट्रम्प की हालिया चीन यात्रा ने एशिया की राजनीति में नई बेचैनी पैदा कर दी है। बीजिंग में ट्रम्प ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की खुलकर तारीफ की। उन्होंने शी को महान नेता और खास दोस्त बताया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.