
प्रतीक यादव की तेरहवीं में पहुंचे CM योगी, अपर्णा यादव को दी सांत्वना
LUCKNOW LIVE : सपा प्रमुख अखिलेश यादव के भाई प्रतीक की आज तेरहवीं है। कार्यक्रम लखनऊ में पत्नी अपर्णा यादव के आवास पर हो रहा है। सीएम योगी भी तेरहवीं में शामिल हुए। उन्होंने अपर्णा को सांत्वना दी।
इससे पहले, डिंपल यादव बच्चों के साथ पहुंचीं। घर के अंदर कुछ कार्यक्रम में शामिल हुईं। इसके बाद वापस चली गईं। अखिलेश यादव अभी नहीं पहुंचे हैं। उनका थोड़ी देर में पहुंचने का कार्यक्रम है। घर के बाहर रामधुन बज रही है। लखनऊ के कई इलाके में प्रतीक की तेरहवीं से जुड़े शोक संदेश के होर्डिंग लगाए गए हैं।
13 मई की सुबह प्रतीक यादव का 38 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधन हो गया था। अगले दिन यानी 14 मई को लखनऊ के बैकुंठ धाम श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि ससुर अरविंद सिंह बिष्ट ने दी थी।
16 मई को हरिद्वार के VVIP घाट पर प्रतीक की अस्थियां विसर्जित की गईं। अपर्णा बेटियों के साथ चार्टर्ड प्लेन से उत्तराखंड गई थीं। शिवपाल के बेटे आदित्य यादव भी उनके साथ गए थे।प्रतीक यादव का लखनऊ में 14 मई को अंतिम संस्कार किया गया था। पत्नी अपर्णा के पिता यानी प्रतीक के ससुर अरविंद सिंह बिष्ट ने चिता को मुखाग्नि दी। अखिलेश ने भाई की चिता पर लकड़ी रखी और अंतिम प्रणाम किया। प्रतीक की दोनों बेटियां प्रथमा और पद्मजा भी भैंसाकुंड श्मशान घाट पर मौजूद रहीं।
दोनों ने पिता की चिता पर लकड़ी रखी। प्रतीक की छोटी बेटी पद्मजा अपने ताऊ अखिलेश के पास थी। अखिलेश ने उससे बात की और चॉकलेट खिलाई।