diwali horizontal

बहराइच पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी 2 किलो 240 ग्राम गांजे के साथ एक गिरफ्तार!

0 140

बहराइच: बहराइच जनपद में पुलिस अधीक्षक रामनयन सिंह के द्वारा जुर्म के रोकथाम एवं अपराधियों पर निगाह रखने हेतु चलाए जा रहे हैं

अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी पयागपुर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना पयागपुर प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा थाना पयागपुर क्षेत्र के तुलसीराम पुरवा नहर पुलिया से चौसार जाने वाले मार्ग की पटरी पर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी इसी दौरान एक व्यक्ति विद्याधर गोस्वामी पुत्र राम अभिलाभ गोस्वामी निवासी तुलसी रामपुरवा संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया जिसकी तलाशी लेने पर इसके पास से 2 किलो से अधिक मात्रा में गांजा बरामद हुआ।

इसके विरुद्ध थाना पयागपुर में एनडीपीएस एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला पंजीकृत किया गया।इस टीम में उपनिरीक्षक विजय कुमार चौधरी राहुल कुशवाहा कृष्णानंद सिंह तथा राम प्रसाद की सराहनीय भूमिका रही।

 

 

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.