diwali horizontal

लखनऊ में बीबीएयू के प्रोफेसर से 50.19 लाख की ठगी

0 33

लखनऊ में बीबीएयू के प्रोफेसर से 50.19 लाख की ठगी

LUCKNOW CRIIME LIVE:लखनऊ के बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (BBAU) के एक प्रोफेसर से एलआईसी (LIC) पॉलिसी रिन्यू कराने और मुनाफा कमाने के नाम पर 50.19 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने झांसा देकर पिछले 6 महीनों के दौरान अलग-अलग किस्तों में यह बड़ी रकम अपने खातों में ट्रांसफर करवा ली। [1] लखनऊ के रायबरेली रोड स्थित एल्डिको-2 निवासी बीबीएयू के प्रोफेसर दिनेश राज मोदी से एलआईसी की लैप्स पॉलिसी दोबारा चालू कराने के नाम पर 50.19 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने खुद को एलआईसी के दिल्ली स्थित हेड ऑफिस के

अकाउंट विभाग का अधिकारी बताकर प्रोफेसर से संपर्क किया। इसके बाद पॉलिसी रिन्यू कराने के नाम पर अलग-अलग बैंक खातों में रकम ट्रांसफर करा ली।

ठग ने खुद को हेड ऑफिस का कर्मचारी बताया

पीड़ित के मुताबिक, अप्रैल 2026 में उनके मोबाइल पर विक्रम सिंह नाम के व्यक्ति का फोन आया। उसने खुद को LIC के दिल्ली स्थित हेड ऑफिस के अकाउंट विभाग में तैनात बताया और कहा कि उनकी पॉलिसी लैप्स हो गई है। उसे दोबारा चालू कराने के लिए उसने H. Lalduhsange और अनित पनवर नाम के कथित अधिकारियों से फोन और व्हाट्सएप पर संपर्क करने को कहा।

छह महीने में कई बार कराए ट्रांसफर

दिनेश राज मोदी ने बताया आरोपियों ने उन्हें विश्वास में लेकर अलग-अलग बैंक खातों की जानकारी दी। इनमें दिव्यांशु पटेल, संस्कार यादव और डीके एंटरप्राइजेज के नाम से जुड़े खाते शामिल थे। आरोपियों के कहने पर उन्होंने 16 अप्रैल 2026 को पहली बार दो लाख रुपए ट्रांसफर किए। इसके बाद आरोपी पॉलिसी दोबारा चालू कराने के नाम पर उनसे लगातार रकम जमा कराते रहे।

अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर कराए

पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने उन्हें अपनी बातों में उलझाकर और डराकर 16 अप्रैल से 16 अक्टूबर 2026 के बीच अलग-अलग बैंक खातों में कुल 50 लाख 19 हजार 800 रुपए ट्रांसफर करा लिए। मामले में इंस्पेक्टर साइबर थाना आलोक राव का कहना है 22 लाख रुपए फ्रीज किया गया है, जालसाजों की तलाश में पुलिस लगी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.