diwali horizontal

किसानों की समस्याओं को लेकर भाकिय ने किया प्रदर्शन

0 118

अयोध्या। किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए भारतीय किसान यूनियन ने शहर के तहसील तिकोनिया पार्क पर मासिक पंचायत का आयोजन किया। भाकियू के जिला प्रभारी सुमन पांडेय के नेतृत्व में हुई मासिक पंचायत में किसानों की सस्याओं पर जब कोई भी अधिकारी ज्ञापन लेने नहीं पहुंचा तो कार्यकर्ताओं ने सड़क जामकर प्रदर्शन किया। प्रदेश सचिव श्रीराम वर्मा ने बताया कि पंचायत के दौरान किसानों की समस्याओं को लेकर आठ सूत्रीय मांग का ज्ञापन उच्च अधिकारियों को देना था लेकिन कोई भी अधिकारी वहां नहीं पहुंचा। उन्होंने कहा कि अधिकारियों के न पहुंचे पर आक्रोशित किसानों ने सड़क पर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। प्रदर्शन के बाद आनन-फानन में पहुंचे अधिकारियों ने किसानों की समस्याओं को सुना और निस्तारण का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि यदि 15 दिसंबर तक समस्याओं का निराकरण न हुआ तो किसान आंदोलन को बाध्य होंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.