diwali horizontal

श्री राम मंदिर के लिए विधि विधान से किया गया भूमि पूजन

0 260

अलीगढ़:पिसावा क्षेत्र के गांव रूपनगर में सोमवार को प्रस्तावित राम मंदिर निर्माण कार्य के लिए भूमि पूजन वैदिक मंत्रोच्चर के साथ किया गया।गांव में प्रस्तावित के मंदिर के भूमिपूजन के अवशर पर आचार्य द्वारा हवन यज्ञ के बाद वैदिक विधि विधान से शिलान्यास व धर्मध्वजा का पूजन किया गया। इस दौरान महिलाओं द्वारा गाए जा रहे मांगलिक गीतों से माहौल भक्तिमय हो गया मौके पर मौजूद लोगों ने संकल्प लिया कि इस मंदिर का निर्माण कार्य अविलंब पूरा किया जाएगा। इस अवसर पर अतिथिजनों का तिलक लगाकर फूल-माला एवं अंगवस्त्र देकर स्वागत किया गया। वक्ताओं ने उद्बोधन में कहा कि मंदिर के निर्माण से इस गांव के साथ-साथ पूरे प्रखंड के लोग लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि मंदिरों के निर्माण से ही धर्म की रक्षा और राष्ट्र का उत्थान होता है।इस अवशर पर रामवीर सिंह सुरेन्द्र शर्मामुकेश शर्मासोनपाल शर्मानितिन गुप्तात्रिलोक सिंह मोहित शर्मासचिन आदि उपस्थित रहे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.