
राजनाथ सिंह के लखनऊ पहुंचने पर भाजपा नेताओं ने किया जोरदार स्वागत
RAJNATH VISITS LUCKNOW: देश के रक्षा मंत्री एवं लखनऊ लोकसभा क्षेत्र से सांसद राजनाथ सिंह के शुक्रवार को लखनऊ आगमन पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया। रक्षा मंत्री के शहर पहुंचते ही पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
लखनऊ पहुंचने पर उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, प्रदेश महामंत्री संजय राय, क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी, भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, विधायक डॉ. नीरज बोरा, ओपी श्रीवास्तव, योगेश शुक्ला, अमरेश रावत, विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा, ई. अवनीश कुमार सिंह एवं उमेश द्विवेदी समेत कई भाजपा नेताओं ने राजनाथ सिंह का स्वागत किया।
इस दौरान भाजपा नेताओं ने रक्षा मंत्री को अंगवस्त्र पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राजनाथ सिंह के लखनऊ आगमन पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए उनका जोरदार स्वागत किया।
रक्षा मंत्री के स्वागत के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश साफ नजर आया। इस मौके पर भाजपा के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।