diwali horizontal

 भाजपा विधायक अजय सिंह के घर पर छापा   

0 241

बस्ती : जिले में भारतीय जनता पार्टी के हरैया विधायक अजय सिंह के घर पर छापा पड़ा है। बताया गया कि छापेमारी की कार्रवाई कथित तौर पर भारत समाचार चैनल में स्टेक के मामले में हो रही है। यह छापेमारी सुबह आठ बजे से ही चल रही है।

जानकारी के मुताबिक भारत समाचार के एडिटर इन चीफ बृजेश मिश्रा के घर पर भी छापा मारा गया है। उसके स्टेट हेड वीरेंद्र सिंह के घर पर भी आईटी की रेड मारी गई है।  छापेमारी की कार्रवाई में दावा किया गया कि भारत समाचार के कई कर्मचारियों के घर छापा मारा गया। इधर, विधायक अजय सिंह ने बताया कि यह रूटीन जांच के क्रम में टीम जांच कर रही है। बताया कि वह मौके पर हैं, सर्च अभियान में वह टीम की पूरी मदद कर रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.