
लखनऊ में भाजपा के यादव कार्यकर्ताओं का जोरदार प्रदर्शन
लखनऊ: में सोमवार को भाजपा के यादव कार्यकर्ताओं ने हजरतगंज चौराहे पर प्रदर्शन किया। उन्होंने यह प्रदर्शन सपा मुखिया अखिलेश यादव के खिलाफ किया। उनका आरोप है कि अखिलेश यादव और मौलाना जरजिस ने श्रीकृष्ण पर विवादित बयान दिया है।
प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेता मनीष यादव ने आरोप लगाया कि भगवान श्रीकृष्ण को पांच वक्त का नमाजी और पैगंबर बताए जाने वाले बयान से यादव समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। इस तरह की टिप्पणियां किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएंगी।
इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने मौलाना जरजिस अंसारी का पुतला फूंका और कार्रवाई की मांग की। अखिलेश यादव के खिलाफ भी नारेबाजी की गई।