diwali horizontal

रक्तदान शिविर 67 लोगों ने किया रक्तदान

0 142

अयोध्या : रविवार को सन्त निरंकारी चेरिटेबल फाउंडेशन के तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसका उदघाटन क्षेत्रीय विधायक राम चन्द्र यादव ने किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि रक्तदान जीवन देने वाला महान कार्य है। सभी को रक्तदान कर मानवता के कल्याण में योगदान देना चाहिए। उन्होंने फाउंडेशन के सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि फाउंडेशन जिस प्रकार रक्त के आभाव में जूझ रहे लोगो की मदद कर रहा है वह अत्यन्त सराहनीय है।

शिविर में 157 लोगो की जांच के बाद 67 लोगो का रक्त संग्रह लखनऊ के किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के कुशल टेक्नीशियनो द्वारा लिया गया।रक्तदान करने वालो में माया देवी,सुमन कुमारी,दुर्गेश,कमला,आरती,सतगुरु यादव, परसुराम, शिवचरण यादव,मनीराम,राजकुमार व पुलिस जवान उपेंद्र प्रजापति शामिल रहे। सन्त निरंकारी मिशन रूदौली के मुख्य राम चन्द्र यादव ने बताया कि सन्त निरंकारी मिशन द्वारा देश भर मे आज विभिन्न जगहों पर रक्तदान शिविर लगाए गए है।

इन आयोजनों से आज देश भर में लगभग पचास हजार यूनिट रक्त संग्रह की सम्भावना है।जो देश भर में जरूरत मन्दो के समय पर काम आयेगा।उंन्होने बताया कि मिशन के अनुयाई युगप्रवर्तक बाबा गुरुचरण सिंह की स्मृति में मानव के कल्याणार्थ हेतु श्रद्धा पूर्वक यह कार्य किया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.