diwali horizontal

आलमबाग में ‘साई हांडा बैंगल्स’ के नए शोरूम का भव्य शुभारंभ, बॉलीवुड अभिनेत्री भाग्यश्री ने किया उद्घाटन

0 54

लखनऊ : राजधानी के महिलाओं और युवतियों की पहली पसंद और विश्वसनीय वन ग्राम गोल्ड ज्वेलरी ब्रांड ‘साई हांडा बैंगल्स’ ने अपने विस्तार कदम आगे बढ़ाते हुए राम नगर, आलमबाग में अपने नए अत्याधुनिक शोरूम का भव्य शुभारंभ किया है। इस नए शोरूम का उद्घाटन प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री भाग्यश्री ने रिबन काटकर किया।

भाग्यश्री ने डिजाइन कीभाग्यश्री ने की डिजाइन्स की सराहना 

उद्घाटन के अवसर पर शोरूम में मौजूद आभूषणों का अवलोकन करने के बाद फिल्म अभिनेत्री भाग्यश्री ने साई हांडा बैंगल्स के कलेक्शन की जमकर सराहना की। उन्होंने ज्वेलरी और बैंगल्स (कंगनों) की फिनिशिंग और चमक को बेमिसाल बताते हुए कहा

“यहाँ के आभूषणों की डिजाइन्स और कारीगरी अद्भुत है। आभूषणों की वैरायटी इतनी खूबसूरत और विस्तृत है कि कोई भी महिला या युवती अपनी पसंद के अनुसार आसानी से मैचिंग ज्वेलरी चुन सकती है। यह ब्रांड महिलाओं की पसंद को बखूबी समझता है।”

ग्राहकों का भरोसा और 50% लाइफटाइम बायबैक

साई हांडा बैंगल्स के संस्थापक सनी हांडा ने इस मौके पर शहरवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लखनऊ हमारे विस्तार की रणनीति का एक बेहद महत्वपूर्ण हिस्सा है। आलमबाग में नए शोरूम की शुरुआत के माध्यम से हमारा प्रयास शहर के ग्राहकों तक बेहतर गुणवत्ता युक्त नवीन डिजाइनों और विश्वसनीय सेवाओं को और अधिक सुलभ बनाना है।

उन्होंने ब्रांड की खूबियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि साई हांडा बैंगल्स वन ग्राम गोल्ड ज्वेलरी के क्षेत्र में अपनी उच्च गुणवत्ता और ग्राहकों के भरोसे के लिए जाना जाता है। कंपनी अपने सभी उत्पादों में 24 कैरेट गोल्ड प्लेटेड फिनिश के साथ-साथ लाइफटाइम 50 प्रतिशत बायबैक की अनोखी सुविधा भी दे रही है, जो ग्राहकों को एक सुरक्षित निवेश का अहसास कराती है।

बढ़ती महंगाई में आम महिलाओं और दुल्हनों के लिए शानदार विकल्प

समारोह में मौजूद साई हांडा बैंगल्स के निदेशक काजल देव ने कहा कि इस शोरूम को खोलने का मुख्य उद्देश्य ग्राहकों को एक ही छत के नीचे वन ग्राम गोल्ड ज्वेलरी की आकर्षक एवं आधुनिक डिजाइनों की विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध कराना है। शोरूम में पारंपरिक और समकालीन (ट्रेंडी) दोनों तरह के डिजाइनों का विशाल संग्रह मौजूद है, जो हर आयु वर्ग की पसंद को पूरा करेगा।

निदेशक ने वर्तमान परिदृश्य का जिक्र करते हुए कहा कि आज के दौर में जब असली सोने के दाम आसमान छू रहे हैं, तब आम महिलाओं और दुल्हनों के लिए यह ब्रांड बेहद कम दाम में शादी-विवाह और त्योहारों के लिए भारी और पारंपरिक आभूषणों (जैसे एंटीक हार, कड़े और नथ) का एक शानदार और किफायती विकल्प लेकर आया है।

इस उद्घाटन समारोह के दौरान क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक और भारी संख्या में ज्वेलरी प्रेमी व महिलाएं उपस्थित रहीं, जिन्होंने शोरूम के नए कलेक्शन के प्रति भारी उत्साह दिखाया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.